गरोठ जंक्शन, उज्जैन-इंदौर का यातायात इस जंक्शन से एक्सप्रेस वे पर जाएगा।
मंदसौर :- गरोठ जंक्शन, उज्जैन-इंदौर का यातायात इस जंक्शन से एक्सप्रेस वे पर जाएगा।
मंदसौर यह रतलाम, मंदसौर और झाबुआ जिले से होकर गुजरेगा। तीनों जिलों में एक्सप्रेस वे की लंबाई करीब 244 किमी है। जिले में होकर गुजरने वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस 102.8 किलोमीटर में 92 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। बसई पुल का आठ किलोमीटर का निर्माण होना शेष रह गया है। अधिकारियों की माने तो फरवरी तक मंदसौर जिले में इसका कार्य पूरा हो जाएगा।
निर्माण का लक्ष्य
यह होगा फायदा
तीन जिलों से होकर जाने वाले इस एक्सप्रेस से बड़ा लाभ मालवा वासियों को होगा। एक्सप्रेस वे से उज्जैन इंदौर के लिए नई राहे खुलेंगी। गरोठ के पास जंक्शन तैयार हो गया है। इससे जोड़ते हुए उज्जैन तक फोरलेन का निर्माण होगा। इसके बाद गरोठ से इंदौर की दूरी करीब ढाई घंटे रह जाएगी। अभी 254 किमी का सफर तय करने में करीब चार घंटे लग जाते हैं। इस फोरलेन का भी भूमिपूजन हो गया है। यह भी 2024 तक अपना स्वरूप लेने लगेगा।
ऐसे समझें निर्माण
एक्सप्रेस वे दिल्ली से मुंबई इससे लोग दिल्ली-मुंबई का सफर 12 से 14 घंटे में तय कर सकेंगे। एक्सप्रेस वे की कुल अनुमानित लागत करीब एक लाख करोड़ रुपए है। मध्यप्रदेश से गुजरने वाले हिस्से को बनाने में सरकार 10 हजार करोड़ रुपए खर्च कर रही है।
एक्सप्रेस वे पर मंदसौर जिले के गरोठ के पास बरडिया अमरा में 360 बीघा में जंक्शन तैयार किया गया है। एक्सप्रेसवे के लिए मध्यप्रदेश के तीन जिलों के 137 गांवों की करीब 2500 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की गई है। लगभग सभी किसानों को मुआवजा दे दिया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें